✍️ इरशाद खान
.पीसीडब्लूजे के संस्थापक डॉ सैय्यद खालिद कैस को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं
भोपाल। पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले, हजारों लोगों के प्रेरणास्रोत और गरीबों व जरूरतमंदों की आवाज उठाने वाले PCWJ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस का आज जन्मदिन है,
डॉ. कैस ने अपने कार्यों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। वे न केवल एक सशक्त पत्रकार और समाजसेवी हैं, बल्कि दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें कई अहम पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
देश के लगभग 22 राज्यों में सक्रिय PCWJ के हजारों कार्यकर्ता आज उनके जन्मदिन पर उन्हें अकीदत के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं बैतूल जिले की टीम ने भी अपने “सुपर हीरो” को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
इस अवसर पर बैतूल जिला इकाई ने कहा कि डॉ. कैस का मार्गदर्शन हमेशा उन्हें सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
आज हम उनके जन्मदिन के अवसर पर डॉ साहब को बधाई और शुभकामनाएं देकर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे है।

0 Comments