भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा, हेमंत खंडेलवाल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा, हेमंत खंडेलवाल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

✍️ इरशाद खान 


भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैतूल विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में श्री खंडेलवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, संविधान तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहकर भारत को विश्वपटल पर सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments