बैतूल नईम मामू की रिपोर्ट
75 कदम 150 दिन _ बैतूल वंदे मातरम् मातृ भूमि मिशन _*धरती नदी करे पुकार*
अवस्थी कालोनी की एप्रोच रोड कोठीबाजार दिन रविवार सुबह 6:00
क्षमा प्रार्थी हूं कि स्वयं का वीडियो शेयर कर रहा हूं , नहीं करना चाहिए लेकिन शेयर करने सिर्फ एक वजह कि *यह पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल मैंने नहीं फेंका है फिर भी उठा रहा ,क्योंकि यह धरती मेरी मां है_ये सांस ले सके, पानी पी सके, उसकी उर्वरकता उत्पादकता बनी रहे, उसका जल दूषित न होने पाएं, _इसलिए उठा रहा हूं , उठाने में शर्म मुझे भी आनी चाहिए, गांधी जयंती नहीं है, शारीरिक मजबूरियों से चारों ओर से घिरा हूं।
बैतूल नम्बर वन आयेगा नहीं आयेगा मुझे नहीं पता और न वह मेरा कार्यक्षेत्र है , लेकिन मेरी मां सांस ले सके, वह पानी पी सके ये जिम्मेदारी तो मेरी है, घर में बैठी मां को कैंसर न हो इसके लिए मुझे चिंतित होना चाहिए और इसके लिए हम पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल धरती पर न फेंके,यह समझदारी तो दिखाई जा सकती हैं और उस कार्य को करते हुए यदि मेरा शहर भी नंबर वन पर आ जायेगा तो उसमें बुराई क्या है?
जो फेंकते है , उनसे मेरा निवेदन है कि घर में अपनी मां बहनों के मुंह में पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ठूसकर फिर पानी पिलाने का प्रयास करना पी पाएगी, सांस ले पायेगी । यदि नहीं तो फिर इस भारत मां जो हमे पाल रही है उसके साथ यह दुर्व्यवहार क्यों?
सभी के कदमों में सादर नमन है। आप सभी अपने अपने कार्यस्थल आसपास पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल उठाते रहे , एक दूसरे को उठाने के लिए प्रेरित करते रहे, उपयोग न करने के लिए बिना क्रोधित हुए, आलोचना किए विनंती करते रहे।
लाइक कॉमेंट न करे केवल एकांत में अपनी आत्मा से बात करने की कृपा करें।
निवेदक
75 कदम 150 दिन वंदे मातरम्

0 Comments