ईद के दूसरे दिन 75 कदम 99 दिन टीम ने किया आपसी भाईचारे का मिलन

✍️ इरशाद खान 

 ईद के दूसरे दिन 75 कदम 99 दिन टीम ने किया आपसी भाईचारे का मिलन


बैतूल। ईद-उल-फितर के पावन पर्व के दूसरे दिन शहर में आपसी भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। 75 कदम 99 दिन अभियान के सम्माननीय साथियों ने सर्प विशेषज्ञ जमाल भाई के निवास पर पहुंचकर आपसी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने गले मिलकर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में सर्वश्री बबलू दुबे, रमेश भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू, वसीम कुरैशी, साबिर मंसूरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने कहा कि इस तरह के मिलन कार्यक्रम समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। अंत में सभी ने देश की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की। 🇮🇳🙏

Post a Comment

0 Comments