टांके से सेंटरिंग निकालने के दौरान दो सगे भाइयों की हुई मौत।

 ✍️ बैतूल इरशाद खान 

लोकेशन बैतूल मुल्ताई मध्यप्रदेश 

टांके से सेंटरिंग निकालने के दौरान दो सगे भाइयों की हुई मौत।

बैतूल के मुलताई में भगतसिंह वार्ड में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि नवनिर्मित भवन के टांके में सेंटरिंग निकालने के लिए उतरे संजय और विजय नामक दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

टांके से काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद मुकेश पवार ने अंदर झांककर देखा तो दोनों भाई बेहोशी की हालत में पड़े दिखाई दिए। 

यह दृश्य देखकर मुकेश पवार भी घबरा गया और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं लोगों की मदद से दोनों भाइयों को टांके से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया,

हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

सूचना मिलने पर एसडीएम एवं एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना


की जानकारी ली।

प्राथमिक तौर पर टांके के अंदर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा,इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Post a Comment

0 Comments