✍️ इरशाद खान
पत्रकार मोहम्मद अफसर की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
मुलताई। नगर के पत्रकार मोहम्मद अफसर की वालिदा मोहतरम रुकसाना बी का आज सुबह इंतकाल हो गया, उनके निधन की खबर से परिजनों सहित नगर में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
मरहूमा की नमाज-ए-जनाजा आज बाद मगरिब अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
उनकी मय्यत इंदिरा गांधी वार्ड, गल्ला मंडी के पास स्थित निवास से उठाई जाएगी।
नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मरहूमा की मगफिरत और जन्नत में आला मुकाम की दुआ की है।

0 Comments