बैतूल पुलिस में तीन थानों के टीआई बदले, एसपी ने जारी किए आदेश

 ✍️ बैतूल इरशाद खान 

बैतूल पुलिस में तीन थानों के टीआई बदले, एसपी ने जारी किए आदेश



बैतूल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन द्वारा तीन थानों के थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी टीआई नीरज पाल को गंज थाना की कमान सौंपी गई है।




वहीं रानीपुर थाना प्रभारी टीआई अरविन्द कुमरे को शाहपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि टीआई देवकरण डहरिया को कोतवाली थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि टीआई देवकरण डहरिया इससे पूर्व भी कोतवाली थाना प्रभारी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल को बेहतर कानून-व्यवस्था व सख्त पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। वहीं टीआई नीरज पाल भी पहले गंज थाना की कमान संभाल चुके हैं, जिससे क्षेत्र की भौगोलिक और अपराध स्थिति की उन्हें अच्छी जानकारी है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जिससे जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments