✍️ इरशाद खान
भीमपुर के ग्राम रिंगढाना में भीषण आग, कई आदिवासी कोरकू परिवारों के घर जलकर खाक
बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में अचानक भड़की भीषण आग ने आदिवासी कोरकू समुदाय के कई परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए और परिवारों की वर्षों की मेहनत पल भर में राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को अपने घरों से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की लपटों में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, घरेलू उपयोग की सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। कई परिवारों के सामने अब रहने और जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका। हालांकि तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में गहरा दुख और चिंता का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
इस हृदयविदारक घटना ने आदिवासी कोरकू समुदाय के कई परिवारों के सपनों को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम जैसा माहौल है और पीड़ित परिवार सहायता की आस लगाए बैठे हैं।
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
इरशाद खान – 7276449424
ईमेल: talashkhabronki@gmail.com


0 Comments