बैतूल राम नगर-बडोरा अंडरब्रिज शुरू न होने से रेलवे पर उठे सवाल, अधिकारियों की जानकारी पर विवाद

 ✍️ इरशाद खान 

बैतूल राम नगर-बडोरा अंडरब्रिज शुरू न होने से रेलवे पर उठे सवाल, अधिकारियों की जानकारी पर विवाद


राम नगर और बडोरा को जोड़ने वाले अंडरब्रिज को लेकर रेलवे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। तय समय के अनुसार आज शाम 6:30 बजे तक अंडरब्रिज शुरू किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद भी इसे चालू नहीं किया गया।

इस देरी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को गलत जानकारी और समय दिया गया, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

75 कदम 99 दिन अभियान के सदस्य रमेश भाटिया ने इस पूरे मामले को रेलवे की लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद काम समय पर पूरा नहीं किया जा रहा, जिससे लोगों का भरोसा टूट रहा है।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।

फिलहाल अंडरब्रिज शुरू न होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments