अंडर ब्रिज से आवागमन 21अप्रैल की शाम से होगा प्रारंभ।

 बैतूल से नईम मामू की रिपोर्ट 

अंडर ब्रिज से आवागमन 21अप्रैल की शाम से होगा प्रारंभ।          


बैतूल के जुझारू विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माननीय श्री हेमन्त खंडेलवाल जी,तथा सरल स्वभाव के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भाई दुर्गा दास ऊईके जी के द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों की सबसे ज्वलंत समस्या मोक्ष धाम एवं कब्रिस्तान जाने आने तथा बैतूल जिले के आमला, मुल्ताई, आठनेर,भैंसदेही, बैतूल बाज़ार क्षेत्रों के तथा/रामनगर ,जाकिरहुसैन ,जयप्रकाश वार्डो सहित गंज क्षेत्र के समस्त नागरिकों को गंज अंडर ब्रिज की सुविधा दिनांक 21/अप्रैल शाम 06बजे से शुरू कराई जा रही है।

ज्ञात हो कि उक्त गंभीर समस्या को 75 कदम 99 दिन के साथियों की ओर से जयप्रकाश, ज़ाकिर हुसैन वार्ड के पूर्व जुझारू एवं क्रांति कारी सदस्य श्री रमेश भाटिया जी द्वारा प्रमुख रूप से उठाया गया।

भविष्य में गंभीर समस्याओं के लिए फ्लाइओवर ब्रिज बनना जरूरी है जो गंज क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास से बनाया जा सकता है।

 फिलहाल तात्कालिक सुविधा प्रदान करने पर सर्व समाज के नागरिक गण खुशियों के साथ माननीय श्री हेमन्त खंडेलवाल जी,श्री दुर्गा दास ऊईके जी एवम् आम नागरिकों की आवाज़ बने पूर्व पार्षद श्री रमेश भाटिया जी का दिल से शुक्रिया एवं आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments