बैतूल से नईम मामू की रिपोर्ट
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पहचान के प्रयास जारी
नर्मदापुरम। केसला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16/04/2026 को डांडीवाड़ा डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे एक करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मेमो के माध्यम से मिली।
सूचना मिलते ही थाना केसला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 14/26 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार मृतक ने अपने शरीर पर पुरानी साड़ी लपेट रखी थी। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में “Munnikumar” गुदा हुआ है। साथ ही दाहिने हाथ में काले रंग का प्लास्टिक का कड़ा तथा बाएं हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ मिला है। युवक की ऊंचाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला और शरीर गठीला बताया जा रहा है। उसके सिर के सामने के बाल लंबे और काले हैं।
प्राथमिक तौर पर मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। शव को पहचान के लिए शासकीय डीएसपीएम अस्पताल, इटारसी के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में इस हुलिए के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो या किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल थाना प्रभारी केसला, जिला नर्मदापुरम निरीक्षक मदन पवार के मोबाइल नंबर 97522 18964 पर सूचित करें।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


0 Comments