ग्राउंड जीरो से खुलासा: कैमरे में कैद हुआ जुए का कथित भट्टा, लोकेशन फुटेज मौजूद

 ✍️ बैतूल इरशाद खान 

ग्राउंड जीरो से खुलासा: कैमरे में कैद हुआ जुए का कथित भट्टा, लोकेशन फुटेज मौजूद

बैतूल जिला के महाराष्ट्र सीमा से सटे गांव खोमें, जो भैंसदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, वहां कथित तौर पर संचालित हो रहे जिले के सबसे बड़े जुए के भट्टे को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। इस मामले में हमारी टीम ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जांच की और लोकेशन ऑन कैमरा वीडियो फुटेज कलेक्ट किए हैं।

ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान सामने आया कि सीमा क्षेत्र का लाभ उठाते हुए यहां मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र—दोनों राज्यों से जुआ खेलने वालों का लगातार आवागमन हो रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इसी वजह से यह कथित जुआ अड्डा दिन-रात तेजी से फल-फूल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस भट्टे के संचालन से जुड़े लोगों द्वारा एक व्यक्ति अंकित को प्रतिदिन लगभग 3000 रुपये दिए जाने की चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि अंकित अ,,,,,,,,,,,,, री द्वारा यह भरोसा दिलाया गया कि यहां किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। इस संबंध में अंकित की भूमिका को लेकर एक वीडियो सामने लाने की तैयारी की जा रही है, जिसकी चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान कुछ नामों की भी चर्चा स्थानीय स्तर पर सामने आई है, जिनमें राहुल गजबे (गोविंदपुर-कराजगांव), पवन सिंह (परते, खोमें), एक भाजपा नेता, तथा भोजराज सिंह शेखावत उर्फ लड्डू सेठ शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, समाचार पत्र इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।

सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड अंकित है, जिसकी भूमिका वीडियो फुटेज सार्वजनिक होने के बाद और स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन ग्राउंड जीरो से जुटाए गए लोकेशन आधारित वीडियो सबूत प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यदि इन तथ्यों की पुष्टि होती है, तो यह अवैध जुआ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई का आधार बन सकता है।

Post a Comment

0 Comments