**पाथाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार**

✍️ इरशाद खान 

 **पाथाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार**

बैतूल।

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल श वीरेंद्र जैन के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पाथाखेड़ा पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2026 को छत्सपुर-02 खदान के पीछे दुमकाढाना कच्चे रास्ते पर बिना नंबर की नीले-सफेद रंग की स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से कोयले की चूरी परिवहन करते हुए देखा गया। पुलिस को देखते ही चालक तेज गति से ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक दुमकाढाना मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर उसमें कोयले की चूरी भरी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत बिना नंबर के ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जब्ती विवरण

पुलिस ने मौके से बिना नंबर की नीले-सफेद रंग की स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोयले की चूरी सहित, कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 20 हजार रुपये की जब्त की है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

निरीक्षक जयपाल इनवाती – थाना प्रभारी, सारणी

उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके – चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा

सहायक उपनिरीक्षक अजय भाट

प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया

आरक्षक राकेश करपे

आरक्षक चालक नितिन यादव

पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश जारी है और अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Post a Comment

0 Comments