कोतवाली टी आई देवकरन डहरिया की बड़ी सफलता धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार

✍️ बैतूल इरशाद खान 

कोतवाली टी आई देवकरन डहरिया की बड़ी सफलता धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार


बैतूल।

पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल  सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार दिनांक 07 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिलक वार्ड क्षेत्र में एक युवक हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम फैजान खान पिता खलील खान (उम्र 22 वर्ष), निवासी आज़ाद वार्ड, टिकारी, बैतूल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे विधिवत पंचनामा बनाकर जब्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, प्रधान आरक्षक 203 विनय पांडे एवं आरक्षक 355 सोनू सूर्यवंशी की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments