✍️ बैतूल जिला ब्यूरो चीफ अकबर खान
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 17 हजार की शराब जब्त
मुलताई। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मुलताई पुलिस ने अवैध शराब विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 हजार रुपये से अधिक की शराब जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कामथ में एक व्यक्ति काले रंग के थैले में अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पिता श्रीराम दुलारे जयसवाल (50 वर्ष), निवासी कामथ, मुलताई बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर देशी व अंग्रेजी शराब के कुल 23.295 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 17,347 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब विधिवत जब्त की एवं आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत होने हेतु सूचना नोटिस तामील किया गया।
जब्त सामग्री
180 एमएल के 99 क्वार्टर
90 एमएल के 6 क्वार्टर
375 एमएल की 3 बोतल
750 एमएल की 3 बोतल
3 बीयर कैन
कुल मात्रा – 23.295 लीटर
कुल कीमत – 17,347 रुपये
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उप निरीक्षक मोनिका पटले, सहायक उप निरीक्षक एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक रोहित, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक सेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments