प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की सशक्त स्तंभ श्रीमती शशि दीप को जन्मदिन की शुभकामनाएं
राइटर, बैतूल, इरशाद खान
मुंबई।
पत्रकारिता, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध समाजसेवी पत्रकार, द्विभाषी लेखिका एवं साहित्यकार श्रीमती शशि दीप आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जैसे अखिल भारतीय संगठन में राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में वे वर्षों से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं तथा संगठन की मजबूत नींव मानी जाती हैं।
डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजक के रूप में उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने का सराहनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में संगठन न केवल सशक्त हुआ है, बल्कि पत्रकार हितों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाई जा रही है।
श्रीमती शशि दीप न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशंस की सह-स्वामिनी होने के साथ-साथ प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत), मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया तथा ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच की राष्ट्रीय संगठन महासचिव, युवा सद्भावना मंच भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विश्व साहित्य सद्भाव परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी समाज और साहित्य को नई दिशा दे रही हैं।
पीड़ित मानवता की सेवा, सामाजिक न्याय और शांति के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है, जो गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत द्वारा प्रदान किया गया। विगत तीन वर्षों में उन्हें देश की लगभग 150 प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव के रूप में उनके मार्गदर्शन में मुंबई में निरंतर राष्ट्रीय अधिवेशनों का सफल आयोजन हुआ है, जिससे देशभर के संघर्षशील पत्रकारों को नई ऊर्जा और दिशा मिली है।
20 जनवरी 2026 को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार की ओर से उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर सैयद खालिद केस जी बैतूल प्रेस क्लब की ओर से PCWJ प्रदेश महामंत्री मोहम्मद अफसर, जिला अध्यक्ष इरशाद खान, आमला नगर अध्यक्ष आसिफ लंघा, मुल्ताई नगर अध्यक्ष राजेश खडसे सहित नईम मामू, मोहन प्रजापति, संतोष प्रजापति, युवराज पोटफोडे, विशाल भौरासे, कमलेश उईके, मुकेश गायकवाड़, साजिद खान, चिचोली के अकरम खान, जाहिद खान काशीनाथ साहू, भवानी गवांडे, नितिन अग्रवाल,सहित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

0 Comments