✍️ बैतूल इरशाद खान
जिला अस्पताल में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मयूरी मंडलेकर की हुई पदस्थापना
![]() |
बैतूल, 19 जनवरी 2026
पिछले लंबे समय से चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल बैतूल के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार डॉ. मयूरी मंडलेकर की जिला अस्पताल बैतूल में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में पदस्थापना की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ की कमी के चलते गंभीर मरीजों को भोपाल या नागपुर रेफर करना पड़ता था। अब डॉ. मयूरी मंडलेकर की पदस्थापना से मरीजों को जिले में ही विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉ. मयूरी मंडलेकर इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर में मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। क्षेत्र में उनके कार्य अनुभव को देखते हुए जिला अस्पताल में उनकी पदस्थापना की गई है।

0 Comments