पीएम आवास की किस्त के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, रोजगार सहायक की कलेक्टर से शिकायत

 ✍️ बैतूल इरशाद खान 

पीएम आवास की किस्त के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, रोजगार सहायक की कलेक्टर से शिकायत


बैतूल। ग्राम पंचायत केरपानी निवासी संतुलाल उइके ने पीएम आवास योजना की किस्त डालने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में कलेक्टर से शिकायत की गई है।

शिकायत में बताया गया है कि उन्हें शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। आवास स्वीकृत होने के बाद पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपए उनके खाते में आए, जिसमें से ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक ने 2 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से और 3 हजार रुपए नगद ले लिए।

आवेदक का आरोप है कि जब उन्होंने आवास की शेष किस्तों के संबंध में जानकारी मांगी तो रोजगार सहायक ने उल्टी-सीधी बातें कीं और धमकी देते हुए कहा कि बाकी की किस्तें नहीं डाली जाएंगी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रोजगार सहायक द्वारा ग्राम के अन्य हितग्राहियों से भी पैसे लिए जाते हैं और ग्रामीणों को परेशान किया जाता है। शासकीय योजनाओं की सही जानकारी भी ग्रामीणों को नहीं दी जाती। पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आवेदक संतुलाल उइके ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम केरपानी के रोजगार सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें पंचायत से हटाया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments