*मध्यप्रदेश में शराब ठेकेदारों की गुंडागर्दी बेलगाम, छतरपुर–सागर हाईवे पर जानलेवा हमला

 *मध्यप्रदेश में शराब ठेकेदारों की गुंडागर्दी बेलगाम, छतरपुर–सागर हाईवे पर जानलेवा हमला* 

छतरपुर से, रोजी खान की रिपोर्ट,



 *सोम कंपनी के गुंडों पर दो युवकों को कुचलने और पीटकर मरा समझ छोड़ने का आरोप, शक के आधार पर रची गई साजिश* 



मध्यप्रदेश में शराब ठेकेदारों की गुंडागर्दी अब खुलेआम देखने को मिल रही है। हाल ही में टीकमगढ़ से छतरपुर लौटते समय छतरपुर–सागर हाईवे पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां शराब ठेकेदारों से जुड़े गुंडों ने जानबूझकर एक भारी वाहन से कार को टक्कर मार दी।


इस हादसे में कार में सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। इससे पहले कि घायल युवक कुछ समझ पाते, दो गाड़ियां गुंडों से भरकर मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि इन गुंडों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।


 *आबकारी एक्सपर्ट की पड़ताल* में विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि यह हमला सोम कंपनी से जुड़े गुंडों ने किया। सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार को शक था कि कार में सवार दोनों युवक टीकमगढ़ से शराब भरकर ला रहे हैं।


इसी शक के आधार पर सोम कंपनी के गुंडों ने पहले जानबूझकर एक्सीडेंट कराया और फिर दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने दोनों युवकों को मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया।


कुछ देर बाद जब दोनों को होश आया तो वे किसी तरह मदद मांगते हुए सागर जिले के अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सोम कंपनी के जिन इलाकों में ठेके हैं, वहां इस तरह की आपराधिक घटनाएं आए दिन हो रही हैं। भोपाल सहित पूरे *मध्यप्रदेश में उक्त कंपनी द्वारा दो दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने के आरोप लग चुके हैं।* 


 *प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लोग कह रहे हैं—*

Post a Comment

0 Comments