✍️ बैतूल इरशाद खान
बैतूल : आरडी पब्लिक स्कूल की बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बैतूल शहर के मुल्ला पेट्रोल पंप के सामने आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब आरडी पब्लिक स्कूल की बस ने एक बर्गमैन स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
![]() |
स्कूल बस से इस प्रकार की टक्कर होना बेहद चिंताजनक है, क्योंकि अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंचाने के लिए इन्हीं बसों पर भरोसा करते हैं। ऐसे में बस चालक की लापरवाही या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बैतूल शहर में प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यदि ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, तो अचानक होने वाले हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आरडी पब्लिक स्कूल की बस से जुड़े हादसों की खबरें सामने आ चुकी हैं।
26 जनवरी को जहां पूरा देश राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गौरव के साथ मना रहा था, वहीं उसी दिन इस तरह की दुर्घटना का होना जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है। जरूरत है कि प्रशासन स्कूली बसों की नियमित जांच, चालकों की ट्रेनिंग और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े।

0 Comments