प्रेरणा स्रोत, आदर्श एवं मार्गदर्शक शिक्षक श्री अजय कुमार मालवीय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बैतूल से कमलेश उईके की रिपोर्ट
बैतूल।
शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, अनुशासन और सरल स्वभाव से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले हमारे प्रेरणा स्रोत, आदर्श एवं मार्गदर्शक शिक्षक श्री अजय कुमार मालवीय जी का जन्मदिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शिष्यों, मित्रों एवं सहपाठियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
श्री मालवीय जी न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक हैं, बल्कि वे अपने स्नेहिल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे हैं। उनके सान्निध्य में अनेक छात्र-छात्राओं ने सफलता की राह पकड़ी है।
इस शुभ अवसर पर मित्र मंडली, सहपाठी एवं साथियों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव यूं ही हम सभी को प्रेरित करता रहे।
शुभेच्छुक –
मित्र मंडली, सहपाठी एवं साथीगण

0 Comments