ईद-उल-फितर पर वसीम कुरैशी के निवास पर पहुंचकर दी गई मुबारकबाद

✍️ इरशाद खान 

 ईद-उल-फितर पर वसीम कुरैशी के निवास पर पहुंचकर दी गई मुबारकबाद

बैतूल। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कोठी बाजार स्थित युवा नेता वसीम कुरैशी के निवास पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। इस मौके पर “75 कदम 99 दिन” अभियान के सम्माननीय साथीगण सर्वश्री नवल सिंह ठाकुर, नारायण चढ़ोकार, रमेश भाटिया, नईम मामू (पत्रकार), लल्ली वर्मा, पिंकी भाटिया, दीप मालवीय एवं साबिर मंसूरी सहित अन्य गणमान्यजन पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी तथा पारंपरिक सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं तथा सभी को मिलजुलकर रहने का संदेश देते हैं।

Post a Comment

0 Comments