दामजीपुरा घटना के तीन आरोपी गिरफ्तार, हालात पूरी तरह नियंत्रण में

 ✍️ इरशाद खान 

दामजीपुरा घटना के तीन आरोपी गिरफ्तार, हालात पूरी तरह नियंत्रण में

बैतूल। दामजीपुरा क्षेत्र में घटित संवेदनशील घटना के बाद पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था बहाल की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल एवं प्रभारी कलेक्टर बैतूल स्वयं दामजीपुरा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।



तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—

🔹 पशु के साथ दुराचार के प्रकरण में

हबीब उर्फ हब्बू, पिता यूनिस खान (उम्र 50 वर्ष), निवासी दामजीपुरा।

🔹 आगजनी एवं तोड़फोड़ के मामले में

संदीप सूरजम एवं सुरेश राठौर, निवासी चिल्लौर।

पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने जिलेवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि—

किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सोशल मीडिया संदेशों पर विश्वास न करें।

पुलिस एवं प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़ या अराजक गतिविधियों में शामिल न हों।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments