बैतूल में दावत-ए-इस्लामी ग्रुप द्वारा 8 बच्चों की भव्य दस्तारबंदी, शिक्षा, संस्कार और देशभक्ति का संदेश

 ✍️ बैतूल इरशाद खान 

बैतूल में दावत-ए-इस्लामी ग्रुप द्वारा 8 बच्चों की भव्य दस्तारबंदी, शिक्षा, संस्कार और देशभक्ति का संदेश

बैतूल में दावत-ए-इस्लामी ग्रुप के तत्वावधान में एक गरिमामय दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 8 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और धर्मप्रेमियों की बड़ी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दावत-ए-इस्लामी के धर्मगुरुओं ने बच्चों को अच्छी तालीम के साथ-साथ अपने वतन हिंदुस्तान से सच्ची मोहब्बत रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि दावत-ए-इस्लामी हिंदुस्तान भर में 41 स्कूलों का संचालन कर रही है, जहां हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को अरबी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी की शिक्षा दी जाती है, ताकि वे धार्मिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा में भी आगे बढ़ सकें।

वक्ताओं ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों की हर वर्ग में सराहना हो रही है। संस्था बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता और देशप्रेम का पाठ भी पढ़ाती है।

दस्तारबंदी के दौरान माहौल बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा। अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, तरक्की और देश सेवा की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को एक साथ आगे बढ़ाने का दावत-ए-इस्लामी का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

Post a Comment

0 Comments