✍️ बैतूल इरशाद खान
बैतूल–इटारसी रोड वा सोमवारी पर जुए का अड्डा बेखौफ, खेतों व जंगलों में फल-फूल रहा ‘जुए का भट्टा’
बैतूल।
जिले में जुए का अवैध कारोबार लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। बैतूल–इटारसी रोड पर एक रेस्टोरेंट के पीछे खेत में जुए की कट कई दिनों से धड़ल्ले से चल रही है। खास बात यह है कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जुआ संचालक लगातार जगह बदल रहे हैं। कभी भारत भारती क्षेत्र तो कभी झाड़ेगांव के आसपास और गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडारा सोमवारी के जंगल में भी जुए का भट्टा संचालित किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार यह जुआ लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई है या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है। खुलेआम लगने वाली इन जुआ कटों में आसपास के गांवों के साथ-साथ शहर के युवक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
जुए के इस मायाजाल में फंसकर युवा पीढ़ी अपना कीमती समय और भविष्य दोनों बर्बाद कर रही है। पढ़ाई-लिखाई और रोजगार की चिंता छोड़कर युवा आसान पैसे के लालच में जुए की दलदल में धंसते जा रहे हैं। इससे न सिर्फ उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है, बल्कि समाज में अपराध और अव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो यह जुआ पूरे क्षेत्र में एक गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले लेगा। सवाल यह है कि आखिर कब खुलेगी पुलिस प्रशासन की आंखें और कब इस अवैध जुए के नेटवर्क पर शिकंजा कसा जाएगा?

0 Comments