✍️ बैतूल इरशाद खान
कोठी बाजार तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शहर में फैली सनसनी
बैतूल। शहर के बीचों-बीच स्थित कोठी बाजार के तालाब में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। तालाब में शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने पेंट-शर्ट और पट्टेदार स्वेटर पहन रखा था तथा सिर पर गमछा बंधा हुआ था।
कोतवाली थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो

0 Comments