रमजान उल मुबारक का ऐलान: पत्रकार रोजी खान ने देशवासियों को दी दिल से मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया पैग़ाम

 बैतूल इरशाद खान 

रमजान उल मुबारक का ऐलान: पत्रकार रोजी खान ने देशवासियों को दी दिल से मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया पैग़ाम

बैतूल। पाक महीने रमजान के चांद के दीदार के साथ ही जिले सहित पूरे देश में इबादत और रहमतों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस मौके पर रोजी खान, पत्रकार बैतूल, ने समस्त देशवासियों को रमजान उल मुबारक की जोरदार मुबारकबाद दी है।

पत्रकार रोजी खान ने अपने संदेश में कहा कि रमजान सिर्फ रोजा और इबादत का महीना नहीं, बल्कि यह इंसानियत, सब्र, त्याग और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि इस पाक महीने में जरूरतमंदों की मदद करना, बुराइयों से दूर रहना और समाज में अमन-चैन कायम रखना हर इंसान की जिम्मेदारी है।

उन्होंने दुआ की कि रमजान की बरकत से देश में शांति, खुशहाली और आपसी सौहार्द बना रहे तथा हर घर में रहमत और बरकत नाज़िल हो।

अंत में उन्होंने सभी रोजेदारों के रोजे कबूल होने और मुल्क की तरक्की के लिए विशेष दुआ की। 🌙🤲

Post a Comment

0 Comments